फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

सुनील कुमार Updated Fri, 31 Jul 2026 07:17 PM IST

भिवानी। भिवानी लघु सचिवालय और जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की फिर धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। ये धमकी सेशन जज को ईमेल से भेजी गई है। इसकी सूचना मिलने के बाद शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे डीएसपी क्राइम अनुप सिंह अपनी टीम के साथ जिला न्यायालय परिसर में पहुंचे। डॉग स्क्वायड की मदद से जिला न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस का बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहा। डीएसपी क्राइम अनूप सिंह ने बताया कि सेशन जज की ओर से मिली सूचना के बाद सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल जिला न्यायालय और लघु सचिवालय परिसर की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें