भिवानी। ढाणी लक्ष्मण निवासी निजी स्कूल शिक्षिका मनीषा मौत मामले में परिजनों को आखिरकार सीबीआई से सीधी बातचीत का मौका मिल गया है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार से सोमवार को मुलाकात के बाद मृतका के पिता संजय कुमार को मंगलवार 14 जुलाई को सीबीआई जांच कमेटी से मिलने का समय मिल गया है। मृतक मनीषा के पिता संजय कुमार और भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कमेटी के सदस्य मेवा सिह आर्य ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुतिम कुमार के हस्तक्षेप के बाद यह समय तय हुआ है। वे पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ सीबीआई अधिकारियों से दिल्ली में मिलेंगे और अब तक मनीषा मौत मामले की जांच की प्रगति व खुलासे की मांग रखेंगे। 10 महीने बाद मिली तारीख गौरतलब है कि मनीषा की मौत को 10 महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन सीबीआई जांच का कोई ठोस खुलासा सामने नहीं आया है। इससे पहले जून में रोक, 10-11 जुलाई का आश्वासन और सीबीआई अधिकारियों द्वारा फोन ही नहीं आया कहने के बाद मामला उलझा हुआ था। अब 14 जुलाई की मुलाकात को परिजन न्याय की दिशा में अहम कदम मान रहे हैं। संजय कुमार का कहना है कि वे कमेटी के सामने पूरा घटनाक्रम रखेंगे।