छोटी काशी भिवानी में मंगलवार को अल सुबह से मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ देखी गई। शिव भक्तों ने नाच गा कर भोले के अनेक छोटे बड़े मंदिरों में जलाभिषेक किया और मन्नतें मांगी। बम बम भोले के जयकारें लगाते हुए शिव भक्तों ने श्रद्धा एवं उल्लास से यह पर्व मनाया। भिवानी जिसे छोटी काशी भी कहा जाता है में शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। शिवभक्तों द्वारा शिव का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों द्वारा हरिद्वार से लाई गई कांवड़ें भी चढ़ाई। भक्तों का कहना है कि शिव उनकी मुरादें पूरी करते हैं। उन्होंने देश में अमन और शांति की कामना की है। प्रसिद्ध जोगीवाला शिव मंदिर के महंत वेदनाथ महाराज ने बताया कि सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष कृपा होती है यह मंदिर छोटी काशी भिवानी का सबसे प्राचीनतम मंदिर है यहां सभी श्रद्धालुओं की मुरादें पूरी होती है। उनका कहना है कि सावन के महीने में कांवड़ लाने से भगवान प्रसन्न होते हैं। गोमुख हरिद्वार गंगोत्री से भारत में काशी के बाद सबसे ज्यादा कावड़ छोटी काशी भिवानी में चढ़ाई जाती है । संवाद