भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित नए जिला अध्यक्ष की सूची में वीरेंद्र कौशिक को जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। वहीं फूल मालाओं से नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश के अंदर पार्टी अच्छा कार्य कर रही है। मेरी सबसे पहली प्राथमिकता यहीं रहेगी कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर अच्छे से कार्य करेंगे। भिवानी जिले को लेकर पार्टी के लिए जो भी कार्य होगा, उसे पूरा करने का काम करेंगे। पार्टी को जिले में और भी मजबूत करने का काम करेंगे।