बावड़ी गेट पर करीब एक सप्ताह से सीवर व्यवस्था ठप पड़ी है। जिसकी वजह से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारी समस्या का स्थायी समाधान करने की बजाए लीपापोती कर रहे हैं। इसी से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने रविवार को बावड़ी गेट पर नारेबाजी कर रोष जताया। लोगों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि दो दिन में इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर भगवानदास कालिया, कृष्ण डाबला, अनिल पेंटर, अनिल डाबला, सुरेंद्र इंदौरा, माईलाल, रामा डाबला, जवसंत डाबला, राजू वाल्मीकि, राजू पचेरवाल, सतबीर डाबला, धर्मबीर, कम्मू ने कहा कि बावड़ी गेट पर सीवर ठप पड़े हैं। जिसके समाधान की मांग को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचित करवाया गया। लेकिन अधिकारी इसका स्थायी समाधान करने की बजाए लीपापोती कर केवल ऊपरी कचरा बाहर निकाल देते है।