फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया प्रदर्शन

आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा के आह्वान पर यह जोरदार प्रदर्शन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राजबाला निनाण ने की। शहर में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सीटू महासचिव जयभगवान, क्रैच वर्कर्स यूनियन की पूजा राठी, आशा नेता कमलेश भेरवी, और मिड डे मील नेता सुदेश रिवासा सहित कई संगठनों के नेताओं ने हिस्सा लिया। नेताओं ने भाजपा सरकार पर लाखों स्कीम वर्कर्स (आंगनवाड़ी, आशा, मिड डे मील) के साथ धोखाधड़ी और उनकी मेहनत की लूट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आईसीडीएस ने 50 वर्ष, मिड डे मील ने 30 वर्ष पूरे कर लिए हैं, लेकिन सरकार न्यूनतम वेतन नहीं बढ़ा रही है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ग्रेच्युइटी दिए जाने के आदेश के बावजूद सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। आशा वर्कर्स के वेतन वृद्धि की घोषणा भी अभी तक लागू नहीं हुई है। नेताओं ने बजट कटौती, वेतन का भुगतान न होने और चार लेबर कोड्स को लागू करने को मजदूरों के साथ विश्वासघात बताया हैं ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें