फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत कराने की मांग, भिवानी में पार्षदों ने दिया धरना

भिवानी शहर की अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत कराए जाने सहित सीवर व पेयजल समस्या के निदान की मांग को लेकर सोमवार को हांसी रोड पर तोशाम बाईपास मोड़ पर पार्षदों ने सांकेतिक धरना शुरू कर दिया। धरने पर भाजपा नेत्री ने भी अपना समर्थन दिया और सरकार से अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किए जाने की मांग की। धरने पर बैठे पार्षदों ने शहर की बाहरी कॉलोनियों में सीवर और पेयजल जरूरतों को पूरा किए जाने की भी मांग रखी। वहीं नगर परिषद अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप जड़े। पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद अधिकारियों की लापरवाही की वजह से अब तक भिवानी की एक भी कॉलोनी अधिकृत नहीं हो पाई है जबकि सरकार अन्य जिलों में कॉलोनियों को वैद्य कर उनमें जनसुविधाओं का विस्तार करा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें