फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: अजय चौटाला ने कांग्रेस और बीजेपी पर बोला हमला

शाहिल शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 08:09 PM IST

रोहतक गेट स्थित चौ. देवीलाल सदन में शनिवार को जननायक जनता पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने शिरकत की। जिला स्तरीय सम्मेलन के दौरान जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पिछले 11 सालों से भाजपा सरकार देश पर एक छत्र राज कर रही है, लेकिन असल में सरकार अंबानी व अडानी की है। सरकार देश की सारी संपत्ति इन दो परिवारों को दे रही है। चुनाव के समय भाजपा जाति और धर्म के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकती हैं और झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करती है। अजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है और कानून व्यवस्था का दिवालिया निकला हुआ है। किसी राजनेता को धमकी मिलने पर उसे सुरक्षा दे दी जाती है, लेकिन जनता की सुरक्षा कौन करेगा। डॉ. चौटाला ने कांग्रेस के संगठन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस जिन लोगों को आजमा रही है, वे चले हुए कारतूस हैं और खुद कांग्रेसी भी इस बात को मानते है। कांग्रेस की नई नियुक्तियों के बाद कांग्रेस में बगावती सुर तेज हो गए है। अब हरियाणा में 24 तो दूर एक फसल भी एमएसपी पर बिकती नहीं है। बाजरा, कपास व धान को खरीदने वाला कोई नहीं है और आने-पौने दामों में खरीद कर किसानों को लूटा जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें