फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में पंचायत घर से लघु सचिवालय तक किया प्रदर्शन

सुनील कुमार Updated Fri, 24 Jul 2026 03:59 PM IST

इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला स्तर पर किया विरोध प्रदर्शन - संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। इनेलो ने शुक्रवार को जिला स्तर पर प्रदर्शन किया। भिवानी में इनेलो नेताओं ने आरोप लगाया कि युवाओं के देश में सरकार युवाओं का समाधान करने की बजाय लाठी से दबाना चाहती है। भिवानी की सड़कों पर उतरे इनेलो नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भिवानी में पंचायत भवन से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया और डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इनेलो के वरिष्ठ नेता सुनील लांबा ने कहा कि भारत देश युवाओं का देश है। पर सरकार युवाओं पर कुठाराघात करती है। इतनी महंगी शिक्षा, रातों की नींद खराब कर युवा पढ़ते हैं। पर जब भी पेपर देकर निकलते हैं तो पेपर लीक हो जाता है। लांबा ने कहा कि पीएम या सरकार अब बोले हैं, पर नीट पेपर दोबारा हुआ। इसका मतलब गड़बड़ हुई है। ऐसे में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया जाए, ताकि आगे आने वाले मंत्री को भी सबक मिले और वो ऐसी गड़बड़ी ना होने दे। वहीं इनेलो के जिला प्रधान अशोक ढाणी माहू ने कहा कि पूरे देश ही नहीं, विदेशों तक किरकिरी होने पर अब जाकर मोदी बोले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने चहिते को पैसे कमवाने के लिए पेपर लीक करवाती है। अशोक ने भाजपा के आरोप पर कहा कि विपक्ष राजनीति नहीं कर रहा। विपक्ष को पहली बार देश के युवाओं के हक में एकजुट हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें