फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में पड़ोसी लड़के से तंग आकर 17 वर्षीय किशोरी ने खुद को लगाई आग, झुलसी

नवीन दलाल Updated Fri, 27 Dec 2024 05:28 PM IST

भिवानी में बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार दोपहर अपने शरीर पर तेल डालकर आग लगा ली। जिसमें किशोरी बुरी तरह से झुलस गई। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस में दी। मौके पर थाना प्रभारी सहित अधिकारियों ने पहुंच लड़की के भाई के बयान पर पड़ोस के एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस में दी लिखित शिकायत में किशोरी के भाई ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने परिवार सहित बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में रहता है। उसी के साथ ही उसकी बहन रहती है। उसने बताया कि उनके ही पड़ोस का एक युवक जो उसकी बहन को आते जाते तंग करता था। उसी से तंग आकर उसकी बहन ने अपने शरीर को आग लगा दी। पुलिस ने भाई के बयान पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जली हुई हालत में लड़की को भिवानी नागरिक अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें