हरियाणा के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि विपक्ष का अधिकार हिसाब मांगने का अधिकार है, लेकिन जनता भी हिसाब मांग रही है। जनता उनसे(कांग्रेस) पूछ रही है कि जब उनका(कांग्रेस) राज आया था तब उन्होंने क्या किया था?... जितनी पार्टियां आज मैदान में हैं सबको हरियाणा में राज करने का मौका मिला है, जनता समझदार है और तुलनात्मक अध्य्यन करेगी। जब जनता तुलनात्मक अध्ययन करेगी तो वोट भाजपा को पड़ेगा।