फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: ट्राले ने एक्टिवा को मारी टक्कर, महिला और नौ माह के बच्चे की मौत

शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 12:00 PM IST

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर एसडी कॉलेज के पास सोमवार सुबह पांच बजे एक तेज रफ्तार ट्राले ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा सवार सपेहड़ा गांव निवासी वंदना 25 उम्र और उनके नौ माह के बेटे गीतांश की ट्राले के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। एक्टिवा चालक वंदना के चाचा-ससुर रेशम चंद उम्र 55 साल और उनके पति कृष्ण लाल उम्र 28 साल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने भाग रहे ट्राला चालक को कैंट बस स्टैंड के पास से हिरासत में लिया। हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि सपेहड़ा गांव का यह परिवार एक्टिवा पर सवार होकर कैंट बस स्टैंड की ओर जा रहा था। कृष्ण लाल को एक्टिवा चलाना नहीं आता था, इसलिए उनके चाचा-ससुर रेशम चंद एक्टिवा चला रहे थे। परिवार का इरादा बस स्टैंड से चंडीगढ़ पीजीआई जाने का था। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे कैंट बस स्टैंड के पास पकड़ लिया। मृतकों के शवों को कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। घायल रेशम चंद और कृष्ण लाल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें