अंबाला सिटी में सुबह से हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह 7 बजे हल्की बारिश शुरू हुई। बीच-बीच में बारिश तेज होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत आई। इसके साथ ही स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी है। पिछले कई दिनों से उमसभरी गर्मी के कारण लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही थी। अब बारिश होने से राहत मिली है।