फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबाला में ताला लेकर निगम पहुंचे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पदाधिकारी

नवीन दलाल Updated Tue, 10 Dec 2024 12:21 PM IST

अंबाला सिटी के सेक्टर-7 में पीर से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने नगर निगम गेट पर प्रदर्शन किया। दल सदस्य अपने साथ ताला लेकर भी पहुंचे। जैसे ही दल सदस्य निगम आयुक्त कार्यालय की ओर बढ़े तो निगम संयुक्त आयुक्त पुनीत ने उनसे बातचीत की। उन्होंने संगठन पदाधिकारी को बताया कि जिस जगह पर पीर बना हुआ है, उस जमीन का स्वामित्व एचएसवीपी का है और इसका रखरखाव नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर एचएसवीपी ईओ को पत्र लिखा गया है। नगर निगम की ओर से उनके साथ तालमेल किया जा रहा है। जल्द ही अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई करवाई जाएगी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के संगठन मंत्री महेंद्र शर्मा ने कहा कि पीर पर लोक निर्माण विभाग की ओर से नवंबर माह में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन वह कार्रवाई अधूरी की गई। इसके बाद उन्होंने नगर निगम आयुक्त को पीर से अतिक्रमण हटाने को लेकर 10 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन नगर निगम की ओर से 10 दिसंबर तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें