फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में फैक्टरी का ताला तोड़कर 5 लाख का कॉपर व टिन रॉड चोरी, एक्टिवा पर आए थे तीन नकाबपोश चोर

गीता नगरी रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में तीन चोरों ने केबल फैक्टरी से करीब 5 लाख रुपये का कच्चा माल चुरा लिया। एक्टिवा सवार तीन शातिर चोर पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेट कर आए हुए थे। यह वारदात फैक्टरी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि चोरों की जैसे ही सीसीटीवी पर नजर पड़ी थी तो वारदात के बीच में ही डीवीआर की सप्लाई काट दी ताकि उनकी भागते हुए की फुटेज न आ सके। बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हरिद्वार गए हुए थे फैक्टरी मालिक, ऊपर क्वार्टरों में सो रहे थे मजदूर मॉडल टाउन निवासी आशीष सचदेवा ने पुलिस को बताया कि उनकी गोपी मिक्सी फैक्टरी के पास ए ए अलोएस के नाम से केबल बनाने की फैक्टरी है। 9 फरवरी की रात करीब 8 बजे वर्कर फैक्टरी को ताला लगाकर ऊपर बने क्वार्टरों में सोने चले गए थे। अगले दिन सुबह सुपरवाइजर अंकुश पहुंचा तो साथ वाले गेट का ताला टूटा मिला व अंदर से भारी मात्रा में कॉपर व टिन रॉड गायब थे। आकर फैक्टरी की फुटेज खंगाली तो पता चला कि रात के समय एक एक्टिवा पर सवार होकर तीन युवक आए थे। एक्टिवा फैक्टरी से काफी दूर खड़ी की व पैदल ही गेट तक पहुंचे। नकाबपोश चोरों ने रॉड की मदद से ताला तोड़ा व बैगों में कॉपर भरकर ले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें