फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: चित्रा के वॉर्ड प्रधान मात्र विरोध का स्वर नहीं, जन अधिकार की आवाज बनेंगे-सरवारा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 08:47 PM IST

नगर परिषद अंबाला सदर के चुनावों में दमदार प्रदर्शन करने के बाद टीम चित्रा ने रविवार को एक सशक्त प्रतिरोधक मोर्चे के गठन की घोषणा की। एक विशेष बैठक में चित्रा सरवारा ने अपने तमाम प्रत्याशियों को वार्ड प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी और स्पष्ट किया कि यह टीम अब जनता की समस्याओं को लेकर एक धारदार विपक्ष की भूमिका निभाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि भले ही कुछ साथी चुनाव में विजयी नहीं हुए, लेकिन वे अपने इलाके के द्वितीय इन कमांड बन कर उभरे हैं और जनता के एक एक वोट का दायित्व निभाते हुए अब हर मोहल्ले, गली और चौक पर ये साथी जन संघर्ष की मशाल बनेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें