फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबाला में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में काम बंद कर किया प्रदर्शन, मेयर प्रतिनिधि ने अफसरों को दी चेतावनी

नवीन दलाल Updated Tue, 01 Apr 2025 01:33 PM IST

सफाई कर्मचारियों को पिछले लंबे समय से वेतन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को अंबाला सिटी के नगर निगम गेट के बाहर सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य बंद करने की भी चेतावनी दी। सफाई कर्मचारियों की प्रदर्शन की सूचना जैसे ही मेयर शैलजा सचदेवा की प्रतिनिधि व मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा को लगी तो वह भी मौके पर सफाई कर्मचारियों से बात करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मांगों को सुना और मौके से ही नगर निगम के अफसरों को फोन लगाया। सचदेवा ने अधिकारियों को बुधवार तक भुगतान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि अगर भुगतान नहीं हुआ तो वह भी सफाई कर्मचारियों के साथ धरना देंगे। इसके पास सभी सफाई कर्मचारी लौट गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें