फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में करवाई गई जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

शाहिल शर्मा Updated Thu, 18 Sep 2025 04:32 PM IST

पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में गुरुवार को अंतिम दिन हरियाणा बोर्ड के राजकीय व निजी स्कूलों से विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। चार राउंड के बाद अंत में पांच श्रेष्ठ टीमों का चयन जोनल स्तर के लिए किया गया। इनमें पीएम श्री राजकीय स्कूल उगाला की टीम प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बीसी बाजार की टीम द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलाना की टीम तृतीय, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला छावनी की टीम चौथे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंजोखरा की टीम पांचवें स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन में ग्रुप-बी में कक्षा नौंवी से 12वीं तक हरियाणा बोर्ड के स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर बीईओ शहजादपुर नरोत्तम शर्मा व पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें