फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: CIA टीम ने मुठभेड़ में पकड़ा फायरिंग का आरोपी, शंभू बॉर्डर के पास की घटना

शाहिल शर्मा Updated Wed, 04 Jun 2025 08:44 PM IST

नारायणगढ़ में गोयल स्वीट शॉप पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी प्रीत उर्फ कानिया के साथ अंबाला पुलिस की सीआईए-1 इकाई की मुठभेड़ हुई। यह घटना शंभू बॉर्डर के पास हुई, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। आरोपी को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि गोयल स्वीट शॉप फायरिंग का मुख्य आरोपी प्रीत उर्फ कानिया शंभू बॉर्डर के पास छिपा हुआ है। सीआईए-1 की टीम ने इलाके में घेराबंदी की और आरोपी को आत्मसमर्पण करने को कहा। पुलिस के मुताबिक प्रीत ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान प्रीत के बाएं पैर में गोली लगी, और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें