फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: नाले का किया जाएगा चौड़ीकरण, मेयर ने किया निरीक्षण

शाहिल शर्मा Updated Thu, 29 May 2025 06:15 PM IST

माॅडल टाउन से मटहेड़ी जट्टांन से होते हुए इस्माइलपुर की तरफ जाने वाले नाले को सिंचाई विभाग द्वारा चौड़ा किया जा रहा है। यह कच्चा नाला पहले 4 फुट का था। अब इसे 11 फुट तक चौड़ा किया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में सिंचाई विभाग अधिकारियों को नालों को चौड़ा करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही मेयर सैलजा सचदेवा ने भी मुख्यमंत्री को नालों को चौड़ा करवाने के लिए पत्र लिखा था। मेयर सैलजा सचदेवा और मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। यह नाला शहर के मॉडल टाउन से होते हुए ग्रामीण क्षेत्र में मटहेड़ी जट्टांन से होते हुए इस्माइलपुर पहुंचता है। नाला चौड़ा होने से शहर से बरसाती पानी की निकासी हो सकेगी। मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने गुरुवार को मटहेड़ी जट्टांन में जाकर नाले का निरीक्षण भी किया। यहां अर्थमूविंग मशीन से नाले को चौड़ा किया जा रहा है। उनके साथ मोहित आहलूवालिया और प्रीतम सिंह गिल भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें