निकलसन रोड स्थित आईआईएफएल फाइनेंस बैंक में बुधवार को भीषण आग लग गई। जैसे ही बैंक में धुंआ फैला तो कर्मचारियों ने बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया। देखते ही देखते तीनों तरफ से बंद बैंक में धुएं का गुबार बन गया। सूचना पाकर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी की घटना में बैंक का फर्नीचर, छह यूपीएस बैटरी, छह सिलिंग पंखे, दो इनवर्टर, वाटर डिस्पेंसर, फर्नीचर, तीन चेयर व अन्य फर्नीचर, बिजली की फिटिंग, टफन ग्लास आदि खराब हो गया। उधर, सूचना मिलते ही ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज भी मौके पर पहुंचे और आगजनी की घटना का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।