फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से मिले अंबाला के काव्यांश, विकसित भारत बनाने को पूछा प्रश्न

नवीन दलाल Updated Tue, 03 Feb 2026 08:13 PM IST

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत अंबाला के शहजादपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र काव्यांश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में पीएम निवासी में मुलाकात की। इस दौरान पीएम का अनौपचारिक और दोस्ताना अंदाज देखकर छात्र दंग रह गए। काव्यांश बताते हैं कि उन्हें नहीं पता था कि पीएम इस कार्यक्रम में आएंगे या नहीं। प्रधानमंत्री आवास पर ब्रेसफास्ट का कार्यक्रम था, जैसे ही कार्यक्रम शुरू होना था वैसे ही पीएम अचानक से ब्रेकफास्ट पर पीछे की तरफ से आए। उन्हें देखकर समझ ही नहीं आ रहा था कि पीएम आखिरकार हमारे सामने थे। उन्होंने विद्यार्थियों से बात की तो वह एक राजनेता के तौर पर नहीं बल्कि एक शिक्षक, एक दोस्त की तरफ वह बात करते नजर आए। उनसे बात कर हमें लग रहा था कि हम उनसे पहले भी मिल चुके हैं। इसी दौरान पीएम ने काव्यांश की तरफ इशारा कर कहा कि हरियाणा लड़के तमु इधर आओ और लाफिंग योग कर के दिखाओ। इसके बाद माहौल से घबराहट एक दम चली गई और सभी मेरे साथ हंसने लगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से खाने के बारे में अनुभव पूछा। काव्यांश कहते हैं कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं पीएम निवास तक जा सकता हूं। मैं भाग्यशाली रहा। यह कार्यक्रम तीन से चार घंटे चलना था जोकि तीन से चार सेग्मेंट में होना था। पीएम ने देश को विकसित भारत बनाने के लिए सुझाव भी पूछे। काव्यांश ने बताया कि हमने अधिकांश प्रश्न परीक्षा की तैयारियों से जुड़े पूछे। परीक्षा की तैयारी के लिए तनाव को कम करने, प्रेरित कैसे रहने, स्किल और शिक्षा में क्या अधिक महत्वपूर्ण है इस पर चर्चा की गई। काव्यांश ने बताया कि 22 जनवरी को देश के विभिन्न राज्यों से 36 बच्चे पीएम आवास पहुंचे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें