फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबाला में एसीबी की टीम ने महिला पटवारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा

नवीन दलाल Updated Wed, 05 Mar 2025 06:04 PM IST

मानव चौक के पास से एसीबी की टीम ने बुधवार महिला पटवारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते काबू किया है। एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई सिटी के मानकपुर गांव निवासी साहब सिंह की शिकायत पर की है। साहब सिंह का आरोप था कि महिला पटवारी रीना ने उसकी खेतीबाड़ी की जमीन का इंतकाल करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।डेढ़ माह से इंतकाल के लिए चक्कर काट रहे थे। एक दलाल की मदद से उसने 40 हजार रुपये लेकर बुलाया था। जैसे ही रिश्वत के पैसे दिए तो टीम ने काबू कर लिया। एसीबी की टीम ने फिलहाल महिला पटवारी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जबकि दलाल मौके से फरार होने की बात कहीं जा रही है। मानव चौक के पास एक निजी बिल्डिंग में बनाए गए कार्यालय से महिला पटवारी को काबू किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें