फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: तैराकी प्रतियोगिता में गुरुग्राम की खिलाड़ियों का रहा दबदबा

शाहिल शर्मा Updated Wed, 08 Oct 2025 10:32 PM IST

वार हीरोज स्टेडियम में बुधवार को 58वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय जिम्नास्टिक और तैराकी खेल प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से आए करीब 1500 खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। तैराकी की आयु वर्ग 14 में 100 मीटर बटरफ्लाई, बैकस्ट्राक, ब्रेस्टस्ट्राक, 400 मीटर फ्री स्टाईल रिले और फ्री स्टाईल प्रतिस्पर्धा में गुरुग्राम के खिलाड़ी विजेता रहे। इसी प्रकार आयु वर्ग 17 में भी गुरुग्राम ने ही बाजी मारी। वहीं, अंडर-19 में भी इसी जिले के खिलाड़ी आगे रहे। इस खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर योग, स्विमिंग एवं जिम्नास्टिक फेडरेशन अंबाला जिलाध्यक्ष राजिंद्र विज ने किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, जिला खेल अधिकारी रामस्वरूप शर्मा, डीपीसी प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें