वार हीरोज स्टेडियम में बुधवार को 58वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय जिम्नास्टिक और तैराकी खेल प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से आए करीब 1500 खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। तैराकी की आयु वर्ग 14 में 100 मीटर बटरफ्लाई, बैकस्ट्राक, ब्रेस्टस्ट्राक, 400 मीटर फ्री स्टाईल रिले और फ्री स्टाईल प्रतिस्पर्धा में गुरुग्राम के खिलाड़ी विजेता रहे। इसी प्रकार आयु वर्ग 17 में भी गुरुग्राम ने ही बाजी मारी। वहीं, अंडर-19 में भी इसी जिले के खिलाड़ी आगे रहे। इस खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर योग, स्विमिंग एवं जिम्नास्टिक फेडरेशन अंबाला जिलाध्यक्ष राजिंद्र विज ने किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, जिला खेल अधिकारी रामस्वरूप शर्मा, डीपीसी प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।