अंबाला कैंट के काली बाड़ी मंदिर के पास शुक्रवार शाम बाइक सवार शातिर युवक महिला की सोने की बालियां उतरवाकर ले गया। युवक महिला को अकेला देखकर बोला कि आपको मेरी मम्मी याद कर रहीं थी। महिला ने बोला कि वो तो नहीं जानती। इतने में युवक ने कहा कि वो आपको जानती हैं और आपकी बालियों की तारीफ कर रही थी। बहन के लिए भी बालियां बनवानी है। इस बात से बहला फुसलाकर आरोपी ने फोटो खींचने के बहाने बालियां उतरवा लीं। इतने में युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने शोर भी मचाया लेकिन आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इलाके के सीसीटीवी को खंगाला तो उसमें आरोपी बाइक पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। बिना नंबर की सप्लेंडर बाइक पर आरोपी फरार हो गया। अंबाला कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजायब सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला निर्मल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।