फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: प्रिंटिंग प्रेस में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान

शाहिल शर्मा Updated Mon, 22 Dec 2025 11:47 AM IST

महेश नगर स्थित गोगा माडी के निकट रविवार रात्रि एक प्रिंटिंग प्रेस में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। धुंए का गुबार निकला तो स्थानीय लोगों को पता चला। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपये के प्रिंटिंग गत्ते, कागज सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया था। हालांकि गली पतली होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी प्रिटिंग प्रेस तक नहीं पहुंच पाई। यहीं कारण रहा कि ज्यादा नुकसान हो गया। पीड़ित मालिक पूजा धीमान की तरफ से प्रिंटिंग प्रेस में आग लगाने के आरोप लगाते हुए महेश नगर थाने में भी एक तहरीर दी है। आरोप लगाया कि इलाकावासी उनकी प्रिंटिंग प्रेस का विरोध कर रहे थे। विरोध जता रहे थे कि प्रिंटिंग प्रेस को मोहल्ले से बाहर किया जाए। इसको लेकर महेश नगर थाने में भी एक सप्ताह पहले मामला गया था। पुलिस की मौजूदगी में दो माह के भीतर प्रिंटिंग प्रेस मोहल्ले से बाहर करने का समझौता हो गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें