फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में सवारी बैठाने को लेकर आपस में भिड़े परिवहन समिति के चालक परिचालक

नवीन दलाल Updated Tue, 12 Aug 2025 06:36 PM IST

प्राइवेट बसों के चालक परिचालक नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से निजी बसाें को रूट से हटकर चला रहे हैं। अंबाला में प्राइवेट बस चालक के पास जगाधरी का परमिट होने के बाद भी यमुनानगर की सवारियों को बैठाकर ले जा रहे है। इस दौरान यह चालक अपनी बसों पर जगाधरी मार्ग का बोर्ड तक नहीं लगा रहे हैं। इसी तरह से लाडवा मार्ग पर चलने वाले प्राइवेट बसों के चालक परिचालक छावनी बस अड्डे से करनाल मार्ग की सवारियों को लेकर जा रहे हैं। इस दौरान मंगलवार की सुबह प्राइवेट बसों के चालक और परिचालक सवारी बैठाने को लेकर आपस में ही भिड़ गए और एक दूसरे के साथ बहस करते हुए धक्का मुक्की करने लगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें