फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में मानसिक स्वास्थ्य के निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने निरीक्षण कर टटोली अस्पताल की नब्ज

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल का मानसिक स्वास्थ्य के निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। अस्पताल में दो घंटे तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पहले अटल कैंसर केयर केंद्र में जाकर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल में लगे वाटर कूलर पर सर्विस की डिटेल लिखने बारे कहा ताकि मरीजों को भी पता रहे कि कब कूलर की सर्विस हुई और हर माह सर्विस करवाने के निर्देश दिए। साथ ही महिला मरीज से बातचीत कर उपचार बारे पूछा ओर उनकी रिपोर्ट देखी। साथ ही डॉक्टर से स्टेटस पता किया। उसके उपरांत डॉक्टरों की मीटिंग लेकर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। अस्पताल के वार्ड में बेडशीट के कलर कोड का विशेष ध्यान रखने बारे कहा। हालांकि सीएमओ डॉ. राकेश पहले अस्पताल में 2 घंटे इंतजार के बाद पहले ही चले गये थे। निरीक्षण में कैंट पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल व सिटी पीएमओ डॉक्टर रेणु बेरी आदि डॉक्टर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें