फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में साइकिल मेला, गदगद हुए विद्यार्थी, 406 छात्रों को पसंद आई साइकिलें

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 11 Nov 2025 07:34 PM IST

पुलिस लाइन के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय साइकिल मेला लगाया गया। मेले में सभी खंड के राजकीय स्कूलों से कक्षा छठी के विद्यार्थी पहुंचे। इन विद्यार्थियों ने मेले में पहुंचकर अपनी मनपसंद साइकिल को पसंद किया। मेले में तय किए रेट से ज्यादा ही साइकिल ही दिखी। जिले के 406 विद्यार्थियों ने मेले में साइकिल पसंद की। वहीं, निदेशालय की ओर से साइकिल बजट कोषागार के माध्यम से वेंडर के खाते में डाला जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों की उनकी मनपसंद साइकिल मिलेंगी। स्कूल में पहुंचकर बच्चों ने साइकिल पसंद की और इन साइकिल को पसंद करने के बाद आवेदन फार्म विभाग के पास जमा हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें