फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: कांग्रेस को लगा झटका, नगर निगम चुनाव में एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द

शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Apr 2026 04:37 PM IST

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को नगर पालिका नारनौल में सफाई कर्मचारियों ने दो दिन की कार्मिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान ने की। इस दौरान राज्य कमेटी के पदाधिकारी भी समर्थन में पहुंचे, जिनमें राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सगेलिया, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत और जिला प्रधान कौशल यादव शामिल रहे। नेताओं ने बताया कि नारनौल इकाई से 10 सफाई कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इनमें राहुल सारवान, जोगिंदर सिंह, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, सोनू, रानी देवी, उषा देवी, सावित्री देवी, नीलम देवी और मंजू देवी शामिल हैं। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार पर वादाखिलाफी और उपेक्षा का आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार को पत्र और आंदोलन के माध्यम से अवगत कराते रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि अग्निशमन विभाग के मृत कर्मचारियों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए, साथ ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। चेतावनी दी गई कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें