फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर, आधा घंटा घरों में दुबके रहे लोग

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 23 May 2025 09:22 PM IST

अंबाला के टांगरी बांध रोड स्थित परशुराम मंदिर के पास दो गुटों ने रंजिश के चलते झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक पक्ष घर की तीसरी मंजिल से पत्थर बरसा रहे हैं तो वहीं दूसरे गुट के लोग नीचे पत्थरबाजी कर रहे हैं। इस पत्थरबाजी में आसपास घरों की खिड़की व दरवाजों को भी नुकसान पहुंचा है। कुछ घरों के ऊपर रखी पानी की टंकियां तक टूट गई। कुछ दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस पथराव के बीच लोग सहमे रहे और आधे घंटे तक अपने घरों में दुबके रहे। सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। साथ ही आसपास की गलियों में मार्च भी निकालकर आरोपियों को काबू करने का प्रयास किया। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत ने बताया कि पथराव के दौरान अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और न ही कोई लिखित में शिकायत आई है। बताया जाता है कि एक पक्ष कटौरा ग्रुप से है और दूसरा ग्रुप विक्की गुट का है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें