अंबाला जगाधरी मार्ग पर निर्माणाधीन नाइट स्ट्रीट फूड का शनिवार को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की समीक्षा की और कुछ बदलाव के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद अधिकारियों को नाइट स्ट्रीट फूड में आने वाले लोगों के लिए बैठने की सुविधा करने के निर्देश दिए। लगभग तीन करोड़ की लागत से नाइट स्ट्रीट फूड का निर्माण किया जा रहा है। यहां रात्रि के समय लोगों को खाने पीने की सुविधाएं मिलेंगी। एक ही छत के नीचे स्वादिष्ट व्यंजन, बर्गर पिज्जा से लेकर दाल मखनी सहित अन्य सामान मिलेगा।