फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: नाके पर पुलिसकर्मियों को कार से कुचलने का प्रयास, बाल-बाल बची जान

अधोया चौक के पास रविवार रात 2 बजे कार चालक ने नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें कुचलने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान धनौरी निवासी परमदीप सिंह के रूप में हुई है। बराड़ा थाना पुलिस ने यमुनानगर थाना छप्पर के बाल-बाल बचे हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। बराड़ा चौकी प्रभारी जगपाल ने बताया कि आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। धनौरी गांव निवासी परमजीत सिंह शादीशुदा है। आरोपी का पुलिस रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं पाया गया। संदिग्ध कार की सूचना पर लगाया था नाका पुलिस को दी तहरीर में परमजीत सिंह ने बताया कि बराड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में एक सफेद रंग की संदिग्ध कार घूम रही है। सूचना के आधार पर जांच अधिकारी परमजीत सिंह, ईएचसी प्रवीण कुमार, एचजीएच अरविंद व चालक गगनदीप के साथ शाहबाद-बराड़ा रोड स्थित अधोया चौक के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। भारी धुंध के बीच शाहबाद की तरफ से एक सफेद वर्ना कार आती दिखाई दी। कार को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने रफ्तार कम करने के बजाय कार सीधे पुलिसकर्मियों की ओर मोड़ दी। जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने तुरंत एक तरफ छलांग लगाई। तेज रफ्तार कार सीधे पुलिस बैरिकेड से जा टकराई। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी व सरकारी काम में बाधा डाली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें