माई सिटी रिपोर्टर अंबाला सिटी। शहर के निजी रिजॉर्ट में सोमवार भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं स्मरण पक्ष कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी विशिष्ट अतिथि के तौर पर पधारे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नड्डा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी से जुड़े संस्मरणों को बताया। किस प्रकार से उन्होंने एक विजन दियाा, जिस पर भाजपा चल रही है। वहीं मंत्री नड्डा ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा हरियाणा में विकास को गति देने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि अंबाला में 85 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले साइंस सेंटर का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही, निर्माणाधीन शहीद स्मारक के पास उनकी भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।