फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला : चलती ट्रेन से फिसलते यात्रियों के लिए फरिश्ता बनी महिला कांस्टेबल

संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला। रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएसएफ की महिला कांस्टेबल अनीता ने अदम्य साहस और मुस्तैदी का परिचय देते हुए दो यात्रियों की जान बचाई। 3 जून को शाम करीब 6:20 बजे सरयू यमुना एक्सप्रेस से फिसलते एक यात्री को उन्होंने प्लेटफार्म पर खींच सुरक्षित बचाया। इसके कुछ देर बाद ही, शाम 7:22 बजे गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में चढ़ते समय फिसल रहे एक बुजुर्ग यात्री को भी कांस्टेबल अनीता ने मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। अपनी जान की परवाह न करते हुए अनीता ने जिस तत्परता से दोनों यात्रियों को सुरक्षित किया, उसकी हर तरफ सराहना हो रही है। उनकी इस बहादुरी ने बल का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें