नगर निगम में मेयर कार्यालय को लेकर फिर से मुद्दा गरम हो गया है। मंगलवार को मेयर सैलजा सचदेवा नगर निगम में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम में पहुंची। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने निगम पार्क में ही बैठकर फाइलों पर साइन किए और वहीं, बैठकर अपना कार्यालय चलाया। मेयर ने कहा कि यही उनका कार्यालय है और यहीं बैठकर वह जनता की सेवा करेंगी। मेयर सैलजा सचदेवा ने कहा कि ऑफिस हो या ना हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम अपना कार्य निरंतर कर रहे हैं और आगे भी कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कार्यालय तैयार न होने के सवाल पर कहा कि जब निगम अधिकारी उचित समझेंगे, उनका कार्यालय तैयार होगा तो उसे समय देखा जाएगा कि कार्यालय में बैठना है या नहीं, कैसे हम दलगत गंदी राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करेंगे, कार्यालय में बैठेंगे या नहीं बैठेंगे। यह हमारा परिवार अंबाला की जनता तय करेगा।