फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबाला में घर के गेट पर खड़ी थी बुजुर्ग महिला, पता पूछने के बहाने झपटी सोने की चैन

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिनदहाड़े घर के गेट पर खड़ी महिला से पता पूछने के बहाने बाइक सवार दो युवक गले से चैन झपट ले गए। शातिर बदमाशों ने शुक्रवार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर वारदात को अंजाम दिया। ये पूरी वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी के कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हाउसिंग बोर्ड निवासी 72 वर्षीय सत्यावती अपने घर के गेट पर खड़ी थी। पहले तो झपटमार गली में से गुजर रहे थे। जैसे ही उनकी नजर बुजुर्ग पर पड़ी तो वो लौट आये। पता पूछने के बहाने एक युवक बाइक से उतरकर गेट पर गया और देखते ही देखते चैन झपटकर फरार हो गया। हालांकि बुजुर्ग ने शोर मचाते हुए पीछा करना चाहा लेकिन वो ठोकर खाकर गिर गई। झपटमार पल्सर स्पोर्ट्स बाइक पर थे और बाइक चलाने वाले ने हेलमेट डाल रखा था। हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें