फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला फुटबॉल क्लब ने जीती लीग, फाइनल में 2-0 से मॉर्निंग क्लब को दी मात

शाहिल शर्मा Updated Sun, 15 Feb 2026 06:25 PM IST

कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चल रही अंबाला फुटबॉल लीग के रविवार को हुए रोमांचक फाइनल में अंबाला फुटबॉल क्लब ने जीत दर्ज की। फाइनल मैच में टीम ने मॉर्निंग क्लब को 2-0 के अंतर से पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। एक माह से चल रही इस फुटबॉल लीग के फाइनल को लेकर फुटबॉल प्रेमी बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे थे। भारी संख्या में एकजुट होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया था। रजत व गुरलीन ने दागे शानदार गोल फाइनल मुकाबले की शुरुआत से ही अंबाला फुटबॉल क्लब ने मॉर्निंग क्लब पर दबाव बनाए रखा। खेल के 35वें मिनट में रजत ने शानदार मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद मॉर्निंग क्लब ने वापसी की कोशिश की लेकिन 65वें मिनट में गुरलीन ने दूसरा गोल दागकर विपक्षी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अंत तक स्कोर 2-0 बना रहा और अंबाला क्लब विजेता बना। इस मुकाबले में तैराकी एसोसिएशन के जिला प्रधान राजिंद्र विज बतौर मुख्यातिथि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें