तीन जुलाई से भोले बाबा के श्रद्धालुओं के लिए अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। जिसके लिए भक्त मोटरसाइकिल कार बस और ट्रेन से सफर कर रहे हैं। वहीं अंबाला के एक युवा श्रद्धालु ने पैदल ही यात्रा कर बाबा बर्फानी के दर्शन करने की ठान ली है। अंबाला के मुकुल सचदेवा ने सोमवार को अपनी लगभग 700 किलोमीटर की श्री अमरनाथ यात्रा की शुरुआत भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर की। भगवान शिव श्रद्धालु मुकुल सचदेवा ने बताया कि इस यात्रा के जरिए वह जनता को मांसाहार छोड़ शाकाहारी बनने का संदेश देना चाहते हैं। ताकि जीव हत्या होने से रुक सके। अंबाला में कई जगहों लोगों ने मुकुल सचदेवा को इस यात्रा के लिए सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। मुकुल सचदेवा ने बताया कि वह अंबाला से श्री अमरनाथ यात्रा पैदल पूरी कर बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। इस यात्रा के लिए वह घर से कोई खाने पीने या रहने का सामान नहीं ले रहे। मुकुल ने बताया कि रास्ते में गर्मी बारिश और ठंड समेत कई मुश्किलों से उसका सामना होगा।