फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुवर्ग-11 खेलकूद प्रतियोगिता में बीसी बाजार सीआरसी का दबदबा

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 17 Oct 2025 07:11 PM IST

फारूका खालसा स्कूल में खंड अंबाला-2 की आयुवर्ग-11 खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इन खेल का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला 2 मोनिका ने किया। उन्होंने बच्चों को खेल भावना के साथ खेलना के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में रस्साकसी में बीसी बाजार सीआरसी प्रथम, बकरा मार्केट सीआरसी द्वितीय, कुश्ती में 22 किलोग्राम भारवर्ग में संदीप, 24 किलोग्राम भारवर्ग में समन, 26 किलोग्राम भार वर्ग में नवजोत, 32 किलो भारवर्ग में अनुराग, 34 किलोग्राम भारवर्ग में जसकीरत, 34 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में देवांश प्रथम रहे। योगा लड़के में बीसी बाजार सीआरसी प्रथम, बकरा मार्केट सीआरसी द्वितीय, योग लड़कियों में बकरा मार्केट सीआरसी प्रथम, पंजोखरा सीआरसी द्वितीय, कबड्डी लड़कों में बीसी बाजार सीआरसी प्रथम, बब्याल सीआरसी द्वितीय, कबड्डी लड़कियों में सीआरसी रामपुर सरसेहड़ी प्रथम व सीआरसी बब्याल द्वितीय रही। खो-खो लड़कों में बीसी बाजार सीआरसी प्रथम और गरनाला सीआरसी द्वितीय रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केपी सिंह, मनजीत सिंह, राजेश शर्मा, भगवंत सिंह, रिचा छाबड़ा, रंजना अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, ललित मेहता व अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें