मुलाना में मारकंडा नदी पर बांध निर्माण को लेकर रविवार को हेमामाजरा के ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना दिया। ग्रामीणों को समझाने के लिए तहसीलदार पहुंचे। मगर ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और रोड जाम करने की चेतावनी दी। दो घंटे प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पटड़ी निर्माण का कार्य सोमवार को शुरू हो जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त किया। इस दौरान किसान यूनियन के नेता भी ग्रामीणों को अपना समर्थन देने पहुंचे थे।