अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित साहा-कालपी के निकट शनिवार अलसुबह एक तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सहित आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि हादसे में घायल होने वाले छह छात्र मुलाना एमएम यूनिवर्सिटी में मेडिकल के छात्र है।