फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: निगम चुनाव से पहले आप उतरी मैदान में, खोला जिला कार्यालय

शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Feb 2026 09:23 PM IST

आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को लक्ष्मी नगर में नए जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का शुभारंभ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आदर्श पाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया। वहीं पत्रकार वार्ता में डॉ. सुशील गुप्ता ने दिल्ली की अदालत द्वारा पार्टी नेतृत्व को मिली क्लीन चिट पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल और उनके 21 साथियों को बरी कर यह सिद्ध कर दिया है कि आप कट्टर ईमानदार पार्टी है। विरोधियों द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे और राजनीति से प्रेरित साबित हुए हैं। कोर्ट के इस फैसले ने न केवल सत्य की जीत कराई है, बल्कि हमारे नेतृत्व की शुचिता पर भी मुहर लगा दी है। पार्टी की नीतियों और पारदर्शी राजनीति से प्रभावित होकर इस मौके पर कई व्यक्तियों ने आप की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती और दमखम के साथ नगर निगम चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हालिया न्यायिक फैसलों से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और जनता अब शिक्षा, स्वास्थ्य और जवाबदेही के दिल्ली मॉडल को अंबाला में भी देखना चाहती है। इस अवसर पर एडवोकेट हरनेक सिंह, गुरपाल सिंह, गुरचरण सिंह, सुखविंदर सिंह हैप्पी, विशाल भारद्वाज और समय प्रजापति सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें