भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सूरत में होने वाले कार्यक्रम के खिलाफ पाटीदार युवाओं ने जोरदार हंगामा करते हुए दो बसों को आग के हवाले कर दिया। पाटीदारों के विरोध प्रदर्शन और हंगामे पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा और 10 पाटीदार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी कर लिया।