पाम पैराडाइज में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट के आवंटन कार्यक्रम के दौरान सांसद रविकिशन शुक्ल ने समां बांध दिया। उन्होंने कई भोजपुरी गीत सुनाकर महफिल लूट ली। पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए 'बड़ा नीक लागे ला मोदी-योगी जी के जोड़िया' सुनाया। इसके बाद सीएम के लिए 'जईसन सोचले रहलीं ओईसन योगीजी मोर बाड़े, मुख्यमंत्री बेजोड़ बाड़ें' सुनाया।