गोरखपुर में विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की शोभायात्रा गोरखनाथ मंदिर से निकली। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जय श्रीराम के जयघोष के बीच मुख्यमंत्री रथ पर सवार होकर मानसरोवर रामलीला मैदान की ओर बढ़े। यहां वह भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे।