फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे, कुल 61 छात्र हुआ सम्मानित

रोहित सिंह Updated Thu, 12 Jun 2025 01:59 PM IST

शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के सभागार में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट, मेडल, प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में माध्यमिक विद्यालय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के 41 खिलाडियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। इसके अलावा, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के मेधावियों को अमर उजाला की ओर से भी मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें