प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को रेलवे डेरी कालोनी में विभिन्न विभागों से सेवा निवृत नागरिकों की प्रबुद्ध वर्ग चौपाल का आयोजन एक्सीलेंस एकेडमी के तत्वाधान एवं सुभाष दुबे के संयोजन में दो वर्षों से निरंतर होता आ रहा है। रविवार को चौपाल वयोवृद्ध सुप्रसिद्ध गीतकार रामराव के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भोजपुरी के वरिष्ठ गीतकार सुभास यादव द्वारा प्रस्तुत रचना “ जग में माई बिना केहू ना सहाई ना होई , केहु कतनो दुलारी बाकिर माई ना होई, से किया।