चौरी चौरा तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एडीएम प्रशासन वैभव शर्मा ने की। अधिकारियों ने समाधान दिवस पर आए हुए फरियादियों की समस्यायों को सुना और निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया इस दौरान एसडीएम कुंवर सचिन सिंह, सीओ दीपांशी राठौर, तहसीलदार सत्यप्रकाश गुप्ता नायब तहसीलदार संजय सिंह बीडीओ ब्रह्मपुर गरिमा सिंह सहित अन्य राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें।